नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में देर रात बवाल, महिला मित्र को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट Noida News || Garden Galleria Mall || Mall Fight || Noida Crime News: नोएडा का चर्चित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादों में आ गया है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-38A के इस मॉल में देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और विवाद की शुरुआत एक महिला मित्र को लेकर हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गार्डन गैलेरिया मॉल पहले भी कई बार मारपीट, नशेबाजी और देर रात होने वाली पार्टियों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मॉल में देर रात तक चलने वाली पार्टियों के कारण आए दिन विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आती रहती हैं। मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और देर रात होने वाली गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Reported by- श्रीधर पंडित ये भी पढ़ें: गाजियाबाद कैश वैन लूट में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, करोड़ों की साजिश के पीछे अभी चार फरार Post navigation नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत