Noida International Airport || Jewar Airport || IndiGo Airlines || Akasa Air: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शुरुआती टिकट किरायों को लेकर उठे विवाद और आलोचनाओं के बाद अब एयरलाइंस कंपनियों ने अपने दाम कम करने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर इंडिगो और अकासा एयर ने कई प्रमुख रूटों पर किराये में कटौती की है। किन रूट पर काम हुई कीमतें जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर ने बेंगलुरु रूट पर टिकट कीमतों में करीब 2 हजार रुपये तक की कमी की है। इसके अलावा नवी मुंबई रूट पर भी किराया घटाया गया है। वहीं इंडिगो ने लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए टिकट सस्ते किए हैं। हालांकि कुछ रूट्स पर किरायों में मामूली बदलाव भी देखने को मिला है। शुरुआती टिकट बुकिंग में उठा था विवाद दरअसल, जब जेवर एयरपोर्ट से शुरुआती टिकट बुकिंग शुरू हुई थी, तब कई रूट्स के किराये दिल्ली एयरपोर्ट से ज्यादा थे। इस पर यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि अगर दिल्ली से सस्ती उड़ान उपलब्ध है तो यात्री जेवर एयरपोर्ट क्यों चुनेंगे। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। कब से शुरू हो रही सेवाएं अब किरायों में कटौती के बाद एयरलाइंस कंपनियों को उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। बता दें कि 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इंडिगो पहले दिन से चार शहरों के लिए उड़ान भरेगी, जबकि अकासा एयर 16 जून से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। ये भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा सफर होगा आसान, NMRC ने तेज की नई मेट्रो लाइन की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम Post navigation दिल्ली-नोएडा सफर होगा आसान, NMRC ने तेज की नई मेट्रो लाइन की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम